बक्सर । विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नूतन एसोसिएट्स की वर्षगांठ एवं कंपनी के संचालक इंजीनियर अमित पटेल के जन्मदिन को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। इंजीनियर प्रदीप पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नूतन कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों और टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कंपनी की उपलब्धियों, विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
समारोह में इंजीनियर अमित पटेल एवं इंजीनियर प्रदीप पटेल के पिता दिलीप चौधरी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इंजीनियर अमित पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, विधिवत विश्वकर्मा पूजा कर कंपनी की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि नूतन एसोसिएट्स ने कम समय में निर्माण क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है। कंपनी की ओर से भवन निर्माण, निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने तथा नक्शा तैयार कराने सहित निर्माण से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बक्सर से शुरू हुई कंपनी का कार्य अब पटना समेत अन्य बड़े शहरों तक विस्तारित हो चुका है।
कार्यक्रम में सिटी हॉस्पिटल के डॉ. पीसी राय, मखान भोग के प्रदीप पाहवा, छोटे सिंह, श्याम सुंदर केशरी, जन सुराज नेता दिवाकर पाठक, आर्किटेक्ट पुनीत सिंह, इंटीरियर डिजाइनर रमेश कुमार, जूनियर इंजीनियर प्रिंस, विवेक और आदित्य समेत कंपनी की पूरी टीम एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान कंपनी से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments