Ad Code

बड़ी खबर: बक्सर में CBI की कार्रवाई, डाक अधीक्षक समेत तीन हिरासत में; सर्किट हाउस में पूछताछ


बक्सर । जिले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम की कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया। दिल्ली से पहुंची CBI की टीम ने बक्सर की डाक अधीक्षक कुमारी सरिता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से जिला सर्किट हाउस में पूछताछ किए जाने की सूचना है।






जानकारी के अनुसार, वित्तीय लेनदेन से जुड़ी शिकायत के आधार पर CBI की टीम बक्सर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने प्रधान डाकघर में भी छापेमारी कर दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के दौरान डाक विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।




बताया जा रहा है कि CBI की टीम हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से वित्तीय लेनदेन और शिकायत से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। हालांकि, मामले में CBI की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

CBI की कार्रवाई के बाद डाक विभाग के स्थानीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले और कार्रवाई के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu