Ad Code

बक्सर में 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा गिरफ्तार, ब्रह्मपुर थाने में निगरानी की कार्रवाई


शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, थाने से ही दरोगा नीरज कुमार को पकड़ा

बक्सर । जिले के ब्रह्मपुर थाने में पदस्थापित दरोगा नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दरोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, रिश्वत की रकम और गिरफ्तारी से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना अभी बाकी है।


मिली जानकारी के अनुसार, एक मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और ब्रह्मपुर थाने पहुंचकर दरोगा नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रिश्वत लेने की शिकायत के आधार पर की गई। थाने से ही पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

फिलहाल, मामले में निगरानी विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu