- पूर्व छात्र नेता डॉ. संदीप ठाकुर की नियुक्ति पर बक्सर के जदयू नेताओं ने दी बधाई, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर
बक्सर । युवा जनता दल यूनाइटेड (युवा जदयू) की नई प्रदेश कमिटी में पूर्व छात्र नेता डॉ. शत्रुघ्न कुमार ठाकुर उर्फ संदीप ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के विस्तार और सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से किए गए इस पुनर्गठन में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
डॉ. संदीप ठाकुर इससे पहले दो बार युवा जदयू के प्रदेश सचिव और दो बार प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आरा नगर, भोजपुर जिला और रोहतास जिला प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है। संगठन के विभिन्न स्तरों पर काम करने का अनुभव अब प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनके लिए उपयोगी साबित होगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
डॉ. संदीप ठाकुर समाजवादी विचारधारा से प्रभावित हैं। वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, उच्च शिक्षा की चुनौतियों और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात करते रहे हैं। उनका लक्ष्य युवाओं को रचनात्मक और जनोन्मुखी राजनीति से जोड़ना है।
उनकी नियुक्ति पर जदयू के बक्सर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ नेता धीरज सिंह कुशवाहा, मुकेश पटेल, प्रेम मिश्रा, अधिवक्ता विनोद सिंह, डॉ. राजेश पांडेय, बबलू राय, डॉ. रवि राय, आनंद प्रधान और मोहित कुशवाहा सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments