बक्सर । जिले के युवा समाजसेवी मारकंडे पटेल को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की युवा इकाई का बिहार प्रदेश सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मारकंडे पटेल छात्र राजनीति के समय से ही जदयू से जुड़कर संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी के जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता से कार्य किया था।
उनकी नियुक्ति पर राजपुर विधायक संतोष निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बबलू, ज्योति प्रकाश, राजेश बारी, युवा खरवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार, जदयू नेता रोहित ओझा, अशोक प्रजापति, अतुल सिंह, संदीप बारी और अभय सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।
प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मारकंडे पटेल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments