Ad Code

कुकर्म कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दबिश बढ़ी तो फरार आरोपित शिक्षकों के जल्द सरेंडर की संभावना,उसी स्कूल के एक और शिक्षक भी हिरासत में; पूछताछ से मिले अहम इनपुट



बक्सर । नाबालिग छात्राओं के साथ कथित कुकर्म के मामले में इस वक्त की बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फरार आरोपित शिक्षकों की तलाश में लगातार दबिश बना रही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने अब घटना वाले उसी मध्य विद्यालय के एक अन्य शिक्षक रौनक अली को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस अब कुल तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।





इससे पहले पुलिस ने पूछताछ के लिए एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ प्रसाद और ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार सिंह को हिरासत में लिया था। अब शिक्षक रौनक अली को भी हिरासत में लेकर पुलिस फरार आरोपित शिक्षकों अरविंद कुमार और बीरेंद्र प्रसाद के संबंध में लगातार जानकारी जुटा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए शिक्षकों और ग्रामीण से पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिले हैं। इसके बाद फरार आरोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपित शिक्षकों के संभावित ठिकानों और संपर्क सूत्रों के संबंध में भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।





पुलिस की दबिश से बढ़ा दबाव, जल्द सरेंडर की अटकलें :

लगातार छापेमारी और पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण फरार आरोपित शिक्षकों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे में उनके जल्द सरेंडर करने की संभावना भी बढ़ गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस लगातार फरार आरोपितों की तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस की पूछताछ और छापेमारी पर सबकी नजर टिकी है। आने वाले घंटों में इस मामले में गिरफ्तारी या सरेंडर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu