Ad Code

बड़ी खबर: मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार, ब्रह्मपुर बाजार से दबोचा गया; एसपी के निर्देश पर पुलिस की दबिश रंग लाई, प्रभारी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष करेंगे पूछताछ


बक्सर । नाबालिग छात्राओं के साथ कथित कुकर्म मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले के मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने ब्रह्मपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे लेकर कृष्णाब्रह्म थाना पहुंच रही है।




ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बक्सर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर लगातार की जा रही दबिश के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मामले के दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




गिरफ्तार आरोपी अरविंद कुमार को कृष्णाब्रह्म थाना लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के लिए डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार थाना परिसर में मौजूद हैं।

गौरतलब है कि नाबालिग छात्राओं के साथ कथित कुकर्म के मामले में पुलिस लगातार फरार आरोपित शिक्षकों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस की लगातार दबिश के बीच मुख्य आरोपी अरविंद कुमार की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अब पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब तलाशेगी, वहीं दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu