बक्सर । शहर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को BR-44 रेस्टोरेंट में छापेमारी की। सदर एसडीएम अविनाश कुमार, डीएसपी गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेस्टोरेंट में कार्रवाई की।
प्रशासन के अनुसार, रेस्टोरेंट में गैरकानूनी एवं अनैतिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई थी। इसी आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिलने के साथ ही रेस्टोरेंट संचालन से संबंधित आवश्यक कागजात तथा FSSAI के निर्धारित मानकों से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।
इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने आगे की कार्रवाई के लिए रेस्टोरेंट को सील कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की भी जांच की।
सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान संदिग्ध वस्तुएं तथा रेस्टोरेंट संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर के रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments