बक्सर । महिलाओं से जुड़ी स्त्री एवं प्रसूति संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को जेल पाइन रोड स्थित इंडिया मेडिकल हॉल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मिसेज रावी गुप्ता (M.B.B.S., D.G.O., RIMS) मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी।
शिविर में स्त्री एवं प्रसूति संबंधी समस्याओं के उपचार के साथ सुरक्षित प्रसव, बांझपन संबंधी समस्याओं, परिवार नियोजन की सलाह तथा बच्चेदानी से संबंधित ऑपरेशन के बारे में परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सकीय सेवा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इंडिया मेडिकल हॉल के प्रबंधक डॉ. कैफ अंसारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए 7463813647 एवं 8969204733 पर संपर्क किया जा सकता है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments