बक्सर । जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक अच्छी खबर है। कमर, गर्दन, घुटने और जोड़ों के दर्द समेत विभिन्न शारीरिक समस्याओं के उपचार और पुनर्वास के लिए अब मरीजों को पटना या दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं है। शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘रीता फिजियो सेंटर’ संचालित हो रहा है।
सेंटर के निदेशक डॉ. विकास कुमार पांडेय ने बताया कि यहां कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटने एवं जोड़ों की समस्या, मांसपेशियों की जकड़न, स्पोर्ट्स इंजरी, पैरालिसिस के बाद पुनर्वास तथा ऑपरेशन के बाद मरीजों की रिकवरी के लिए फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी का उद्देश्य केवल दर्द कम करना ही नहीं, बल्कि मरीज की शारीरिक क्षमता और दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में भी मदद करना है। खेल के दौरान लगी चोट या फ्रैक्चर के बाद शरीर को दोबारा मजबूत बनाने में भी यह उपयोगी हो सकती है।
वहीं, स्ट्रोक, पैरालिसिस या स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से प्रभावित मरीजों के पुनर्वास में फिजियोथेरेपी के माध्यम से चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। मरीज अपॉइंटमेंट एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8210766550 पर संपर्क कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments