बक्सर । जिले के चक्की थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी और जांच के निष्कर्षों की प्रतीक्षा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments