Ad Code

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन परिसर में दीपोत्सव, भाजपा नेता अमित पांडेय ने जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण



बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडेय के नेतृत्व में बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपोत्सव, केक कटिंग और चाय वितरण के साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय और बक्सर नगर पश्चिम मंडल संयोजक पवन चौरसिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर सेवा भावना का संदेश दिया गया।

मौके पर धनंजय राय, सुशील राय, पारसनाथ मिश्रा, निक्कू तिवारी, अभिनंदन सिंह, अंजय चौबे, रूपेश दुबे, अमन राय, आदित्य ठाकुर, अक्षय ओझा, विमल सिंह, पंकज पांडेय, मनीष चौबे, विकास कुशवाहा, प्रहलाद मिश्रा, अनिल राणा, निशिकांत पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu