Ad Code

हर गुरुवार की परंपरा के तहत भगवान वामन की आरती, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना


बक्सर । सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को भगवान वामन की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। साप्ताहिक आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान वामन का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस दौरान श्रद्धालुओं ने बक्सर सहित पूरे समाज की सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव और जनकल्याण की कामना की। भगवान वामन के जयघोष और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने कहा कि साप्ताहिक आरती के माध्यम से सनातन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज को सेवा, संस्कार व सद्भाव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 



उन्होंने कहा कि फाउंडेशन धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाजहित में लगातार कार्य करता रहेगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं और बक्सरवासियों से आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक गुरुवार भगवान वामन की पूजा और आरती का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu