Ad Code

करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, घर का बुझा इकलौता चिराग


बक्सर । चक्की थाना क्षेत्र के रंगी डेरा गांव में शुक्रवार की शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर अंगद यादव की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है।


जानकारी के अनुसार रामजी यादव का इकलौता पुत्र अंगद शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर के बाहर मवेशियों को चारा देने जा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे चक्की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।




घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुखिया प्रतिनिधि कुंजन यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की पहल की।

अंगद की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर चक्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu