Ad Code

डुमरांव अनुमंडल की जर्जर सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग, जिला परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


बक्सर । डुमरांव अनुमंडल की ग्रामीण एवं शहरी सड़कों के निर्माण में हो रही देरी को लेकर जिला परिषद सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल डुमरांव के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने सड़कों की खराब स्थिति से आम लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला दिया है।



ज्ञापन में कहा गया है कि सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वृद्धों, बीमारों और गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए ले जाने में परेशानी होती है, जबकि छात्र-छात्राओं और पैदल यात्रियों को भी रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




डॉ. राजीव कुमार ने डुमरांव शहर से एनएच-120 होते हुए एनएच-922 तक सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल में सड़क निर्माण से संबंधित ग्लोबल टेंडर के कुछ कार्यों की निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी है, जबकि कुछ टेंडर रद्द भी किए गए हैं।

उन्होंने रद्द टेंडरों को पुनः जारी कर यथाशीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने तथा लंबित सड़कों का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu