Ad Code

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बक्सर के मठ-मंदिरों में हुआ दीपोत्सव



बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आह्वान पर बक्सर के विभिन्न मठ-मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन गणिनाथ मंदिर के न्यासी कुमार राज गुप्ता ने किया।


इस दौरान गणिनाथ मंदिर, रामेश्वर नाथ मंदिर, बड़ी मठिया, छोटी मठिया, शिव मंदिर चरित्रवन, पंचमुखी मंदिर और रविदास मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।





भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मठ-मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

कुमार राज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना के साथ मनाते हुए मठ-मंदिरों में दीपोत्सव किया गया। आयोजन में भाष्कर सिंह, सुमन श्रीवास्तव, महावीर गुप्ता, जगदीश प्रसाद, संदीप जायसवाल, विनोद माली समेत विभिन्न मंदिरों के न्यासी, प्रमुख और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu