Ad Code

एनएच-922 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग


डुमरांव । शहर से शक्ति द्वार होते हुए जंगलीनाथ शिव मंदिर मार्ग के रास्ते एनएच-922 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में कथित अनियमितता और गुणवत्ता में कमी के आरोप को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय के नेतृत्व में युवाओं व स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की।


लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों का समुचित पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की तकनीकी जांच, स्वीकृत एस्टीमेट को सार्वजनिक करने तथा निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाने की मांग की।



मामले को लेकर अजय राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डुमरांव एसडीएम राजीव कुमार से मुलाकात कर सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य निर्माण रोकना नहीं, बल्कि सड़क का गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ निर्माण सुनिश्चित कराना है। इस दौरान प्रशांत ठाकुर, लव कुमार, विकास सिंह, दीपक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu