Ad Code

नौ संगीन मामलों का वांछित कुख्यात कप्तान गिरफ्तार, घर से कट्टा-कारतूस बरामद


बक्सर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने नौ संगीन मामलों के वांछित कुख्यात अपराधी कप्तान यादव उर्फ विक्रमा यादव को गिरफ्तार किया है। उसके घर से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।





पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर की रात एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी कप्तान यादव नियाजीपुर स्थित अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है। सूचना के बाद डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने नियाजीपुर में उसके घर की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।




घर की तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। मामले में तिलक राय के हाता थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कुल नौ मामले दर्ज हैं। इनमें आठ मामले सिमरी थाना और एक मामला तिलक राय के हाता थाना में दर्ज है।

छापेमारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, तिलक राय के हाता थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, रामदास राय के डेरा थानाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, प्रपुअनि रविन्द्र कुमार यादव, पीटीसी अभिषेक कुमार के अलावा डीआईयू डुमरांव तथा हाता और डेरा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu