Ad Code

मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण



मिशन ज्ञानार्जन के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में तनाव प्रबंधन और विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों पर हुई चर्चा

बक्सर । विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को मजबूत करने की दिशा में बक्सर जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘मिशन ज्ञानार्जन’ के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी साहिला ने दीप प्रज्वलित कर किया।





जिला शिक्षा कार्यालय, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में वर्ल्डबीइंग इंडिया की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक नेतृत्वकर्ताओं एवं शिक्षकों ने कार्यशाला में भाग लिया।

विशेषज्ञों ने शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों को समझने के व्यावहारिक तौर-तरीकों की जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से व्यक्तिगत क्षमताओं की पहचान, सकारात्मक बदलाव तथा तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।




कार्यशाला में KGBVs, PM SHRI एवं मॉडल स्कूलों में सुरक्षित, सकारात्मक, संवेदनशील और सहयोगात्मक वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि ‘मिशन ज्ञानार्जन’ का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण मिलने पर ही बच्चे अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu