Ad Code

यात्री सुरक्षा अभियान में आरपीएफ की कार्रवाई, चोरी के दो मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


बक्सर । रेल यात्रियों के सामान एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ बक्सर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत शनिवार को विशेष निगरानी एवं जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान आरपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन से चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।




आरपीएफ पोस्ट बक्सर के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन परिसर एवं यात्रियों के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। जांच के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार (20), पिता स्व. शिवजी चौहान, निवासी रघुनाथपुर, थाना ब्रह्मपुर, बक्सर तथा जितेंद्र पांडेय (28), पिता अशोक पांडेय, निवासी शाहपुर, थाना शाहपुर, भोजपुर को गिरफ्तार किया।




आरपीएफ के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को जीआरपी बक्सर के सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगरानी एवं जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu