बक्सर । शहर के पिपरपाती रोड स्थित कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में हरियाली तीज के अवसर पर उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। तीज की खरीदारी को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं शोरूम पहुंच रही हैं। शोरूम को विशेष रूप से सजाया गया है, जबकि नई ज्वेलरी कलेक्शन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
शोरूम के ओनर हिमांशु कुमार वर्मा ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि तीज केवल पर्व नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की खुशियों से जुड़ा विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पेश की गई नई कलेक्शन महिलाओं की पसंद और सौंदर्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
ग्राहकों के हाथों लॉन्च हुई ‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन
हरियाली तीज के मौके पर शोरूम की नई ‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन का शुभारंभ ग्राहकों के हाथों कराया गया। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, इन कलेक्शनों में हीरे और सोने के आधुनिक डिजाइन वाले आभूषण शामिल हैं, जिनमें पारंपरिक पसंद के साथ आधुनिक डिजाइन का संयोजन किया गया है। तीज के साथ शादी-विवाह और आगामी त्योहारों की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार की गई है।
25 प्रतिशत देकर रेट लॉक कराने की सुविधा
शादी-विवाह और आगामी त्योहारों के लिए एडवांस खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शोरूम की ओर से एडवांस बुकिंग सुविधा शुरू की गई है। प्रबंधन के अनुसार, ग्राहक 25 प्रतिशत राशि देकर आज के सोने के भाव को लॉक करा सकते हैं।
वहीं, पुराने सोने के एक्सचेंज पर 105 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू, गोल्ड मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 20 प्रतिशत और डायमंड मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 35 प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया जा रहा है।
कार या स्कूटी जीतने का मौका
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, 25 हजार रुपये के डायमंड या 75 हजार रुपये के गोल्ड की खरीदारी करने वाले ग्राहक लकी ड्रॉ में शामिल हो सकेंगे। लकी ड्रॉ के जरिए ग्राहकों को कार या स्कूटी जीतने का मौका मिलेगा।
हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास शोरूम की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद, सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नए डिजाइन और विशेष ऑफर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
हरियाली तीज पर शोरूम में महिलाओं की बढ़ती आवाजाही और नई कलेक्शन को लेकर उत्साह से बाजार में भी त्योहारी रंग नजर आ रहा है। तीज के साथ आगामी शादी-विवाह और त्योहारों की खरीदारी को लेकर भी ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments