बक्सर । जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहुपुर गांव निवासी रोशन कुमार ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत होकर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रोशन कुमार के पिता स्वर्गीय राम कृष्ण द्विवेदी सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं उनके बाबा श्री सिद्धनाथ द्विवेदी भूतपूर्व शिक्षक रहे हैं। परिवार की देशसेवा और शिक्षा की मजबूत पृष्ठभूमि का रोशन कुमार के जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है।
बताया गया कि पिता के निधन के बाद रोशन कुमार के सामने अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी में जाने का अवसर भी था, लेकिन उन्होंने उस नौकरी को छोड़कर वायुसेना में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत के बल पर उन्होंने वायुसेना में स्थान बनाया और वर्तमान में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि रोशन कुमार की सफलता में उनके पिता, माता और बाबा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिवार के संस्कार, अनुशासन और देशसेवा की भावना ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी उपलब्धि पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रोशन कुमार वर्तमान में सिविल लाइन, विप्र नगर, बक्सर में रहते हैं, जबकि उनका पैतृक गांव डिहुपुर, पोस्ट आथर, थाना नवानगर, जिला बक्सर है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments