Ad Code

नगरपुरा के मां काली मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में दहशत, प्रतिमा की आंखें निकाल ले गए अज्ञात चोर


बक्सर । सिमरी थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर पंचायत अंतर्गत नगरपुरा गांव स्थित भव्य मां काली मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा प्रतिमा की आंखें निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और गमगीन माहौल है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और वे प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने की गुहार लगा रहे हैं।




घटना 7 अगस्त की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। आवेदन के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर मां काली की प्रतिमा की सभी आंखें निकाल लीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता बिकेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और आसपास जांच-पड़ताल की, लेकिन तत्काल कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।




बिकेश कुमार पांडेय ने मामले की सूचना सिमरी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी को दी। साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में पुलिस से चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 10 दिनों के भीतर मंदिरों को निशाना बनाने की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने, घटनाओं की जांच तेज करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu