बक्सर । कलेक्ट्रेट गेट के समीप इडली-सांभर का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गणेश साव की पत्नी और नाबालिग बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से दुकानदार और उसका परिवार परेशान हैं तथा उनकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।
गणेश साव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी अनिता देवी (32 वर्ष) और बेटा चंदन कुमार 1 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे घर से चले गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी गुस्से में बेटे को लेकर घर से निकल गई। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
मुफस्सिल थाना में दिए आवेदन के अनुसार, अनिता देवी ने पीले रंग की साड़ी तथा बेटे चंदन ने पीले रंग का हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखा था। गणेश साव ने पुलिस से पत्नी और बेटे की तलाश में मदद की गुहार लगाई है।
परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद से गणेश साव की स्थिति बेहद खराब है। कलेक्ट्रेट गेट पर ठेला लगाकर किसी तरह परिवार का खर्च चलाने वाले गणेश के सामने अब पत्नी और बेटे की तलाश के साथ परिवार चलाने की भी बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि पत्नी-बेटे के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस या परिजनों को सूचित करें।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments