Ad Code

बिंध्याचल राय बने बिहार के अपर महाधिवक्ता, बधाई देने वालों का लगा तांता



राजधानी । पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बिंध्याचल राय को बिहार का अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) नियुक्त किए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद अधिवक्ताओं, भाजपा नेताओं, विधि प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।





बिंध्याचल राय लंबे समय से पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में भी उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है। अपर महाधिवक्ता जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक विधिक पद पर उनकी नियुक्ति को उनके समर्थक और शुभचिंतक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।




नियुक्ति के बाद बधाई देने वालों ने उम्मीद जताई कि बिंध्याचल राय अपने विधिक अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए बिहार सरकार के पक्ष को प्रभावी ढंग से न्यायालय के समक्ष रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu