Ad Code

छोटका नुआव में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच


बक्सर । जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत छोटका नुआव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की मौजूदगी में आयोजित शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाना तथा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत ग्रामीणों को जांच, उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।


शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही औषधियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर लोगों का बीपी और शुगर जांच करने के साथ कैंसर की स्क्रीनिंग, श्वास संबंधी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही दवाओं का स्वयं उपयोग कर उनकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई।



अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने ग्रामीणों को बीमारी से बचाव, पोषण, संतुलित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और उपचार से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। ‘जानकारी ही बचाव है’ के संदेश के साथ ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने और किसी भी लक्षण की अनदेखी नहीं करने की सलाह दी गई।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस सिंह, ग्राम पंचायत के मुखिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu