Ad Code

मौसम ने बिगाड़ा दंगल का रंग, भारी बारिश और खराब मौसम के कारण कोपवा का विराट दंगल स्थगित


बक्सर । भारी बारिश और खराब मौसम के कारण अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आज शुक्रवार को डुमराँव प्रखंड अंतर्गत कोपवा गाँव में आयोजित होने वाला महिला-पुरुष विराट दंगल स्थगित कर दिया गया है। आयोजन समिति ने दर्शकों और दंगल प्रेमियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है।


आयोजन समिति के सचिव अरुण सिंह पहलवान एवं संचालक प्रिन्स सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण अखाड़े में दंगल आयोजित करना संभव नहीं है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों, दर्शकों और दंगल प्रेमियों से अपील की कि वे शुक्रवार को दंगल स्थल पर नहीं पहुंचें और आयोजन की अगली तिथि की जानकारी के लिए समिति की सूचना का इंतजार करें।




गौरतलब है कि मां काली कोपवा वाली की कृपा एवं प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. शिवकुमार सिंह, सुप्रसिद्ध पहलवान स्व. रामदरश सिंह तथा स्व. सच्चिदानंद सिंह पहलवान की पुण्य स्मृति में रामदरश सिंह पहलवान व्यायामशाला, कोपवा में हर साल की भांति इस बार भी विराट दंगल का आयोजन प्रस्तावित था। इसमें देशभर के महिला और पुरुष पहलवानों को अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन करना था।

समिति ने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर दंगल की नई तिथि घोषित की जाएगी तथा इसकी सूचना क्षेत्रवासियों और दंगल प्रेमियों को दी जाएगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu