बक्सर । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन के दौरान अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में परिचय होने पर मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से उनकी पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और सरकार की विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान बक्सर के विकास को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक माहौल रहा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का बक्सर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने जिस आत्मीयता के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उससे संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि बिहार और बक्सर के विकास के संकल्प को साकार करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments