बक्सर । वामन द्वादशी के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बक्सर पहुंचे। जहाँ डीएम साहिला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वही सीएम ने वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों के लेआउट प्लान की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बक्सर से भागलपुर के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को ‘विश्वामित्र पथ’ नाम देने की घोषणा की। यह मार्ग बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका और भागलपुर को जोड़ेगा। उन्होंने ज्योति चौक के समीप कटहिया पुल से सोन नहर कैनाल का निरीक्षण कर सिंचाई उपयोगिता बढ़ाने के लिए वियर निर्माण का निर्देश दिया।
इसके बाद चुरामनपुर में मुख्यमंत्री ने जीविका भवन का उद्घाटन किया और करीब 92 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने जीविका दीदियों से संवाद कर उनकी सफलता की कहानियां सुनीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में बदलाव आ रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने बकरी के दूध की सुधा के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था करने तथा सब्जी उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने के लिए एमओयू कराने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और अनावश्यक रेफर पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया। बाद में उन्होंने अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया और स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments