बक्सर । ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर निवासी समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता अरविंद उपाध्याय ने मंगलवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वामन द्वादशी के अवसर पर बुधवार को भगवान वामन के दर्शन के लिए बक्सर आगमन पर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान अरविंद उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को बक्सर आगमन की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान वामन की अवतार स्थली बक्सर में वामन द्वादशी के अवसर पर मुख्यमंत्री का आगमन जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments