Ad Code

राष्ट्रीय तैराकी में बिहार को चार स्वर्ण पदक दिलाने वाले कैप्टन विजेंद्र सिंह सम्मानित


डुमरांव । देश की राजधानी दिल्ली में 11, 12 और 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में बिहार के लिए चार स्वर्ण पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं ब्रह्मपुर प्रखंड के सपही गांव निवासी कैप्टन विजेंद्र सिंह को न्यू ब्रिलेंट पब्लिक स्कूल, कोपवा की ओर से सम्मानित किया गया।



विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों ने कैप्टन विजेंद्र सिंह को पुष्पहार, अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सत्यदेव सिंह, मिथलेश पांडेय, अनिल मिश्रा, कमलेश चौबे, अनुज सिंह, अनिता देवी, मनीषा पाठक, दमानी कुमारी और रानी कुमारी मौजूद रहीं।

विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ प्रिंस सिंह ने कहा कि कैप्टन विजेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में रहते हुए देश के लिए 400 से अधिक पदक जीतकर जिले और बिहार का नाम रोशन किया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।



उन्होंने कहा कि कैप्टन विजेंद्र सिंह की खास बात यह है कि वह गांव में रहकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को तैराकी के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं तैयारी के गुर सिखा रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व समाज की धरोहर हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विद्यालय परिवार ने उनके उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu