बक्सर । राजपुर थाना क्षेत्र के बारूपुर पंचायत अंतर्गत बभनी गांव निवासी 50 वर्षीय बिनोद मुसहर की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान डोमन मुसहर के पुत्र बिनोद मुसहर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बिनोद गुरुवार शाम से लापता था। परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार सुबह भरखरा गांव के पश्चिम स्थित नहर में ग्रामीणों ने एक शव तैरता देखा। सूचना पर पहुंची भीड़ के बीच परिजनों ने शव की पहचान बिनोद मुसहर के रूप में की।
आशंका है कि नहर पार करने के दौरान पैर फिसलने से बिनोद गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत डूबने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
बिनोद की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। मृतक के पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परिजनों के अनुसार उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments