Ad Code

भगवान वामन की संध्या आरती में शामिल हुए विधायक आनंद मिश्रा, बने वामन ग्लोबल फाउंडेशन के संरक्षक, 23 सितंबर को भव्य वामन द्वादशी उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी



बक्सर । वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से संचालित ‘हर गुरुवार भगवान वामन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित भगवान वामन की संध्या आरती में सदर विधायक सह पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आगामी 23 सितंबर को आयोजित होने वाले वामन द्वादशी उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रारंभिक बैठक में भी हिस्सा लिया।





बैठक में सर्वसम्मति से विधायक आनंद मिश्रा को वामन ग्लोबल फाउंडेशन का संरक्षक बनाया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय, सक्रिय पदाधिकारी भाई जी मिश्रा और सचिव सिकंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उत्सव की तैयारियों की जानकारी दी।




बताया गया कि 23 सितंबर को शहर में भव्य वामन द्वादशी उत्सव का आयोजन होगा। इसमें हाथी-घोड़े, रथयात्रा और भव्य शोभायात्रा के साथ विभिन्न झांकियां, पारंपरिक नृत्य और बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की भी तैयारी है।

वहीं विधायक आनंद मिश्रा ने सनातन संस्कृति और बक्सर की आध्यात्मिक विरासत से जुड़े इस आयोजन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रित किया है। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है। आनंद मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री बक्सर पहुंचकर इस आयोजन में यजमान के रूप में शामिल होंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu