Ad Code

स्व. शिव जी सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, कल बक्सर शहर में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप


- पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों तक पहुंचेगी चिकित्सा सेवा, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार

बक्सर । समाजसेवा और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के संस्थापक स्वर्गीय शिव जी सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। 





पुण्यतिथि को सेवा के अवसर के रूप में मनाते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी।

शहर के चरित्रवन स्थित जेल मोड़ के समीप शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सह फिजिशियन डॉ. स्नेहा कुमारी मरीजों की जांच कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और उपचार करेंगी।




अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्वर्गीय शिव जी सिंह की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने शहरवासियों और आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 7485880094 एवं 7485882217 पर संपर्क किया जा सकता है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu