Ad Code

बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात संजय राय राजस्थान से गिरफ्तार


बक्सर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अभियुक्त संजय राय को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया। बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी संजय राय गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।



पुलिस के अनुसार संजय राय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जानलेवा हमला, साजिश और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2021 में मुरार थाना में दर्ज हत्या के कांड संख्या 55/21 में लंबे समय से फरार चल रहा था।

अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह कर रहे थे। तकनीकी अनुसंधान और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को संजय राय के राजस्थान में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद विशेष टीम राजस्थान पहुंची और चोपानकी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।





पुलिस के मुताबिक बगेनगोला थाना कांड संख्या 100/20 में हत्या, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं कांड संख्या 17/21 में हत्या के प्रयास, तोड़फोड़ और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। मुरार थाना कांड संख्या 55/21 में हत्या, साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी अभियान में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, डीआईयू के दारोगा चंदन कुमार-1, मुरार थाना के दारोगा प्रदीप साह गोंड समेत डीआईयू टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu