बक्सर । बीते 27 जून को कथित रूप से शराब के नशे में पकड़े गए भाजपा नेता दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने नगर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें हाजत में बंद कर उनकी तस्वीर खींची गई और उसे मीडिया में वायरल कर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही उन्होंने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि उनके खिलाफ की गई पूरी कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण थी। उनका दावा है कि इस घटना से उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है। उन्होंने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा।
इधर, नगर थानाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की थी और साजिश या धमकी देने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वह अदालत के समक्ष तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।
इस मामले में मानहानि वाद दायर होने के बाद अब सभी की निगाहें न्यायालय की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments