Ad Code

स्टेशन रोड के मुसाफिरगंज में भारतीय डाकघर फ्रेंचाइजी सेंटर का शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर मिलेंगी डाक विभाग की प्रमुख सेवाएं


बक्सर । शहर के स्टेशन रोड स्थित मुसाफिरगंज मोहल्ला में एसपीएस मोटरसाइकिल स्टैंड परिसर में बुधवार को भारतीय डाकघर फ्रेंचाइजी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य दुर्गा बाबा जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ कराया।





कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने फीता काटकर भारतीय डाकघर फ्रेंचाइजी सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एएसपी (हेडक्वार्टर) पुष्पेंद्र कुमार ,एएसपी सेंट्रल डिवीजन नवीन कुमार, सीआई आदित्य राज सहित कई गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने कहा कि डाक विभाग आम लोगों तक अपनी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी सेंटर खुलने से क्षेत्र के लोगों को स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग सहित अन्य डाक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।






फ्रेंचाइजी सेंटर के संचालक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को बिना लंबी कतार में लगे डाक विभाग की प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, डाक टिकट एवं स्टेशनरी, डाक जीवन बीमा, डिलीवरी एवं पिकअप सुविधा समेत अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग सम्पर्क नम्बर 6202013389 पर कॉल कर सकते हैं

कार्यक्रम का संचालन स्वयं सुमित कुमार श्रीवास्तव ने किया। तथा सभी आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला एवं बुके देकर किया। इस अवसर पर सुजीत कुमार श्रीवास्तव, शेखर प्रसाद, अजीत प्रसाद, गुड्डू सिन्हा, नमन श्रीवास्तव, शशांक कुमार, अभिषेक कुमार राय, राहुल कुमार, आशु कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण कर इसे क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी पहल बताया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu