बक्सर । शहर के बायपास रोड स्थित एस.एस. पैलेस में वेल व्यू पैथोलॉजी का रजत जयंती समारोह (25वें स्थापना वर्ष) बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर संस्थान की 25 वर्षों की स्वास्थ्य सेवा यात्रा की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक आनंद मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र प्रसाद रहे। समारोह में डॉ. नीलमणि राय, डॉ. ए.डी. उपाध्याय, डॉ. भूपेंद्र नाथ, डॉ. बी. कुमार, डॉ. एस. कुमार, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. उषा सिन्हा, डॉ. अभिषेक राय एवं डॉ. एस.के. शर्मा,डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. भृगुनाथ सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह का संचालन शहर के प्रसिद्ध उद्घोषक अखिलेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर ओंकार दुबे, आदर्श दुबे एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और खूब सराहना बटोरी।
मुख्य अतिथि आनंद मिश्रा ने अपने संबोधन में वेल व्यू पैथोलॉजी को 25 वर्षों तक लगातार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बधाई दी। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वेल व्यू पैथोलॉजी के संस्थापक मुनीदेव दुबे एवं निदेशक रवींद्र नाथ दुबे ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को सफल बनाने में संस्थान के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य कलाम, शहवाज, हीरालाल, दिवाकर, अनुज, नागेश, मंटू एवं राजकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं आयोजन की समुचित व्यवस्था एवं संचालन में राकेश दुबे और चंदन दुबे की भूमिका भी सराहनीय रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, सम्मान और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments