Ad Code

भाजपा नगर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलेगी तिरंगा यात्रा



बक्सर । भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक नगर पश्चिमी संयोजक पवन चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन नगर महामंत्री अंजय चौबे ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन और नगर पश्चिमी प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय मुख्य रूप से मौजूद रहे।





बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बक्सर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।





बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण एवं लक्ष्मण शर्मा, बीएलए-1 मदन दुबे, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ज्वाला सैनी, रोहित मिश्रा, अंजू रावत, प्रभाकर तिवारी, अंकित राय, पंकज उपाध्याय, शक्ति केंद्र प्रमुख आनंद कुमार पांडेय, गुप्तेश्वर प्रजापति, प्रकाश पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अजय यादव, अंकित पांडेय, बूथ अध्यक्ष रवि वर्मा, विशाल चौरसिया, श्रवण कुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, बलीराम केशरी, अंशुमान ओझा, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu