बक्सर । शहर के बाजार समिति रोड स्थित आर्यन बासु मैरेज हॉल में रविवार को बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोनी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में बक्सर के साथ-साथ भोजपुर जिले से भी बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव उर्फ संटू जी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुवेनाइल कोर्ट के जज उदय कुमार उपस्थित रहे। वहीं भोजपुर-आरा से बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत कुमार ओझा, मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप रंजन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वर्कशॉप को संबोधित करते हुए बिहार-झारखंड के एरिया सेल्स मैनेजर सरफराज अहमद ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का दौर है और फोटोग्राफरों को बदलती तकनीक के साथ स्वयं को लगातार अपग्रेड करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज ग्राहक भी फोटोग्राफर की कार्यशैली और उसके काम की गुणवत्ता को सोशल मीडिया पर रील्स एवं वीडियो के माध्यम से परखते हैं। ऐसे में बेहतर तकनीक और गुणवत्तापूर्ण कार्य फोटोग्राफरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है और नई तकनीक के साथ काम करने की क्षमता ही भविष्य में फोटोग्राफरों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान उन्होंने फ्यूचर सिनेमालाइन कैमरा की विशेषताओं, उसकी तकनीकी क्षमता तथा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं सोनी अल्फा स्पेशलिस्ट मोहम्मद नूर आलम ने फोटोग्राफरों को एडवांस कैमरा तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक कैमरा सिस्टम के बेहतर उपयोग, नई तकनीकों तथा बदलते दौर में फोटोग्राफी की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
वर्कशॉप के दौरान फोटोग्राफरों ने आधुनिक तकनीक और कैमरा सिस्टम से जुड़े कई सवाल विशेषज्ञों के समक्ष रखे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के फोटोग्राफरों को नई तकनीक से जोड़ना, आधुनिक कैमरा सिस्टम की जानकारी देना तथा डिजिटल और सोशल मीडिया के बदलते दौर में उनके कार्य को और अधिक बेहतर एवं प्रोफेशनल बनाना रहा।
कार्यक्रम में बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सचिव निसार अहमद, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, चंदन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अमृत सरोज सहित बक्सर जिले के कई प्रतिष्ठित फोटोग्राफर मौजूद रहे।
इस अवसर पर आदर्श कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव खरवार, शशि प्रकाश, मनी भूषण, मंटू कुमार, पंकज कुमार, श्रीकांत ठाकुर, जितेंद्र कुमार, चंदन गुप्ता, कृष्णा कुमार, अंशु कुमार, पवन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के तकनीकी वर्कशॉप से जिले के फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने व्यवसाय को नई दिशा देने में भी मदद मिलेगी। साथ ही फोटोग्राफर बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर बेहतर और आधुनिक सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments