Ad Code

घर-घर पहुंच रहा भगवान वामन रथयात्रा का निमंत्रण, सांसद सुधाकर सिंह को भी दिया गया आमंत्रण पत्र


बक्सर । भगवान वामन की पावन नगरी बक्सर में आगामी 23 सितंबर को आयोजित होने वाली भव्य भगवान वामन रथयात्रा को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से अब विशेष ‘हर घर निमंत्रण अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत संगठन के सदस्य गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को निमंत्रण पत्र दे रहे हैं तथा भगवान वामन की रथयात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।




इसी क्रम में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह को भी वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से सामूहिक रूप से निमंत्रण पत्र दिया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय, सचिव सिकंदर सिंह, प्रेम जी मिश्रा उर्फ भाई जी सहित दर्जनों सदस्यों ने सांसद से मुलाकात कर उन्हें 23 सितंबर को आयोजित भगवान वामन की भव्य रथयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

सांसद सुधाकर सिंह ने फाउंडेशन के सदस्यों से बातचीत के दौरान आयोजन में शामिल होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह एक पुनीत और धार्मिक कार्य है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने बताया कि रथयात्रा को लेकर जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के सदस्य लगातार विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को निमंत्रण दे रहे हैं। इसके अलावा जिले के प्रमुख व्यवसायियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।





उन्होंने बताया कि भगवान वामन द्वादशी के अवसर पर 23 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 8 बजे किला मैदान स्थित रामलीला मंच से भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकलेगी। रथयात्रा किला मैदान से शुरू होकर पुलिस चौकी, रामरेखा घाट, पीपी रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़, सब्जी मंडी मेन रोड, आदर्श नगर थाना, कॉलेज गेट मोड़ और जेल मोड़ होते हुए भगवान वामन मंदिर पहुंचेगी।

सचिव सिकन्दर सिंह ने कहा कि रथयात्रा में आकर्षक झांकियां, हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य मंडलियां शामिल होंगी। वहीं आयोजन के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण करने की भी योजना बनाई गई है।

फाउंडेशन के सदस्यों ने जिलेवासियों से अपील की है कि भगवान वामन की इस भव्य रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu