Ad Code

01 सितम्बर को पंचायत स्तर पर लगेंगे सहयोग शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान


बक्सर । आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा 01 सितम्बर 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार सभी सहयोग शिविर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।





इन पंचायतों में आयोजित होंगे सहयोग शिविर

बक्सर प्रखंड के चुरामनपुर एवं अर्जुनपुर पंचायत, इटाढ़ी प्रखंड के हकीमपुर एवं विक्रम इंग्लिश पंचायत, चौसा प्रखंड के रामपुरकला एवं जलीलपुर पंचायत तथा राजपुर प्रखंड के तियरा एवं खरहना पंचायत में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार डुमरांव प्रखंड के नुआंव पंचायत, ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर एवं बगेन पंचायत, सिमरी प्रखंड के एकौना एवं राजपुर परसनपाह पंचायत तथा नावानगर प्रखंड के आथर एवं अतिमी पंचायत में भी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।




प्रत्येक सहयोग शिविर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। लोगों द्वारा दिए जाने वाले आवेदनों और शिकायतों का मौके पर अथवा स्थानीय स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।

शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ शीतल पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने संबंधित पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu