बक्सर । नया भोजपुर निवासी संतोष कुमार मिश्रा को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का जिला महासचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
संतोष कुमार मिश्रा को जिला महासचिव बनाए जाने पर अनिरुद्ध तिवारी, विमलेंद्र पांडेय, उपेंद्र नाथ पांडेय, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार राय, पूर्व डुमरांव विधानसभा प्रत्याशी अंजुम आरा, डुमरांव वार्ड पार्षद समुल्ला कुरैशी, वीरेंद्र कुशवाहा, गोपाल सिंह, अशोक कुशवाहा, सुरेश चंद्र भट्ट, रवींद्र वर्मा, कामिनी पटेल, आदित्य मिश्रा, दिनेश सिंह, बबलू शर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
बधाई देने वालों ने कहा कि संतोष कुमार मिश्रा के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता का लाभ जदयू को मिलेगा। नई जिम्मेदारी के साथ वे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं संतोष कुमार मिश्रा ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार जताते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने की बात कही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments