बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, चरित्रवन में सत्र 2026-29 के लिए BCA एवं BBA पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के निर्देश के अनुपालन में होगी।
महाविद्यालय के BBA एवं BCA के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि BCA और BBA वर्तमान समय के महत्वपूर्ण करियर उन्मुख पाठ्यक्रम हैं। महाविद्यालय में संचालित दोनों पाठ्यक्रम AICTE अनुमोदित हैं और विद्यार्थियों को तकनीकी, प्रबंधन, कॉरपोरेट एवं व्यवसायिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बेहतर आधार प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षा-अध्ययन को प्राथमिकता दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। उपस्थिति दर्ज करने के लिए Biometric Attendance System की व्यवस्था है। विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के साथ Lab Work, Seminar, Workshop और Orientation Programme जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी होगी।
महाविद्यालय में BCA विद्यार्थियों के लिए अलग Computer Laboratory तथा Vocational Courses के लिए पृथक Library की सुविधा उपलब्ध है। योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तकनीकी दक्षता, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने का अवसर मिलता है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, BCA एवं BBA के कई पूर्व विद्यार्थी वर्तमान में MNCs, Corporate Sector और Banking Sector में कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित न रखते हुए रोजगार, उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धी क्षेत्र के लिए तैयार करना है।
प्रवेश परीक्षा का संचालन BCA Coordinator डॉ. सैकत देबनाथ के नेतृत्व में किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू संचालन में BCA एवं BBA के शिक्षक और संकाय सदस्य सहयोग करेंगे। वहीं श्री शिवम भारद्वाज प्रवेश प्रक्रिया के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रवेश परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने SAMARTH पोर्टल पर पंजीकरण किया है और अपनी प्रथम, द्वितीय या तृतीय वरीयता में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर का विकल्प चुना है।
महाविद्यालय प्रशासन ने योग्य एवं गंभीर अभ्यर्थियों से प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं, 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति और सभी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments