Ad Code

घायल शिक्षक की मदद को आगे आए विधायक संतोष कुमार निराला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया पीएचसी


बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना के बाद विधायक संतोष कुमार निराला ने घायल शिक्षक की तत्काल मदद कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। घटना शाम करीब 5 बजे इटाढ़ी–धनसोई मुख्य मार्ग पर गोविनाथपुर के समीप हुई, जहां विद्यालय से लौट रहे विशुनपुरा निवासी शिक्षक की मोटरसाइकिल अचानक नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।





बताया गया कि दुर्घटना के कुछ ही देर बाद उसी मार्ग से गुजर रहे राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला की नजर सड़क पर घायल पड़े शिक्षक पर पड़ी। विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और सड़क पर उतरकर घायल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए घायल शिक्षक को अपनी गाड़ी से इटाढ़ी पीएचसी पहुंचाया, जहां उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।





विधायक के इस त्वरित सहयोग की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद समय पर सहायता मिलना घायल शिक्षक के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा।

विधायक संतोष कुमार निराला के इस कदम को स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि के मानवीय दायित्व से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि की भूमिका केवल राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होती, बल्कि संकट की घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ा होना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu