Ad Code

जदयू जिला मुख्यालय प्रभारी पद से आजाद सिंह राठौड़ का इस्तीफा, संगठन में नए साथी को जिम्मेदारी देने की पहल


बक्सर । जनता दल (यू) के युवा प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौड़ ने जदयू जिला कार्यकारिणी, बक्सर के मुख्यालय प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर स्वेच्छा से पद से त्यागपत्र देने की जानकारी दी।





त्यागपत्र में आजाद सिंह राठौड़ ने कहा है कि संगठन के हित और पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुख्यालय प्रभारी पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि संगठन में नए साथियों को भी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलना चाहिए।




उन्होंने जिलाध्यक्ष से अपना त्यागपत्र स्वीकार करते हुए किसी योग्य, कर्मठ एवं समर्पित साथी को जिला मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी देने का आग्रह किया है।

आजाद सिंह राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि पद से इस्तीफा देने के बावजूद वह पार्टी से जुड़े रहेंगे और भविष्य में भी जनता दल (यू) के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu