Ad Code

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार प्रदेश महासचिव बने डॉ. दिलशाद आलम


बक्सर । मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. दिलशाद आलम को ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस का बिहार प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोर कमेटी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार में संगठन के विस्तार की कमान दी है। उनकी नियुक्ति की खबर से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।




संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से डॉ. दिलशाद आलम की नियुक्ति की जानकारी दी। राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार, उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. दिलशाद आलम लंबे समय से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानवाधिकार संरक्षण, पीड़ितों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय रहे हैं। संगठन के विस्तार के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में भी उनकी भूमिका रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. दिलशाद आलम ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान से अधिक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और पीड़ित एवं वंचित लोगों की आवाज बनने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बिहार के प्रत्येक जिले और जरूरतमंद व्यक्ति तक संगठन की पहुंच बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।





उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. सी.एम. सिंह, डॉ. शैलेश राय, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. राजेश, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा, गाजीपुर जिलाध्यक्ष, आरा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता, बक्सर के कानूनी सलाहकार शशिभूषण, सुनील कुमार, एस.एम. साहिल, राहुल कुमार, डॉ. खालिद रजा, शशांक शेखर, शरवंत तिवारी, दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, मनीष कुमार पांडेय, निर्मल कुमार सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप चौरसिया, डॉ. आर.के. सिंह, मनीष पांडेय, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, कुमार सागर, रोटरी के सदस्यों, रामावतार, गंगेय राय, अरुण कुमार और नेसार अहमद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी।

समर्थकों ने विश्वास जताया कि डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस का संगठन बिहार में और अधिक मजबूत होगा तथा मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय की मुहिम को नई दिशा और गति मिलेगी।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu