Ad Code

पूर्व विधायक मुना तिवारी के सहयोगी रहे शुभम तिवारी को फोन पर मिली हत्या की धमकी, घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, घटनास्थल से खोखे बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


बक्सर । नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने शुभम तिवारी के घर पर कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गोलीबारी की घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। शुभम तिवारी पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुना तिवारी के सहयोगी रहे हैं। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है।


शुभम तिवारी के मुताबिक, बुधवार की रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सनी वर्मा बताते हुए स्वागत रेस्टोरेंट के मालिक से दूर रहने की धमकी दी। साथ ही दो घंटे के भीतर जान से मारने की चेतावनी देते हुए जेल जाने की बात कही। इसके कुछ ही देर बाद उनके धोबी घाट स्थित आवास पर अज्ञात लोगों ने कई राउंड फायरिंग की।


घटनास्थल से गोली के खोखे मिलने की बात सामने आई है। वहीं, वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व स्वागत रेस्टोरेंट में पुलिस ने जांच की थी। इसके अलावा उन्होंने राहुल पांडेय और यशवंत दीक्षित के खिलाफ पूर्व में सीजेएम न्यायालय में सनहा दर्ज कराने की जानकारी भी दी। सनहा संख्या 2455/2026 बताई गई है।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu