बक्सर । इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में 10 नवंबर की शाम हुई गोलीबारी की घटना में घायल पवन तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार की तड़के ट्रामा सेंटर से उनकी मौत की सूचना सामने आई। इसके साथ ही दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद अब हत्या के मामले में तब्दील हो गया है। घटना में घायल तीन लोगों में पवन तिवारी की पीठ में गोली लगी थी।
घटना के दिन पेट में गोली लगने से घायल बुल्लू तिवारी (55) मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वहीं, बृजमोहन तिवारी के घुटने में गोली लगी थी और वे भी बात करने की स्थिति में थे। जबकि पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी करवट लेकर लेटे हुए थे। उनकी स्थिति को देखते हुए पहले से ही चिंता जताई जा रही थी। बुधवार को पुलिस की टीम अस्पताल में घायलों का बयान लेने पहुंची थी। उस समय तीनों घायल जीवित थे।
इधर, गोलीबारी के मुख्य आरोपी जयप्रकाश उर्फ पुतूल तिवारी ने बुधवार को ही इटाढ़ी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उसने पुलिस को एक पिस्टल और दोनाली बंदूक भी सौंप दी थी। पवन तिवारी की मौत की पुष्टि करते हुए डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि देर रात उनकी मौत होने की सूचना मिली है।
इस घटना ने गांव के दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही अदावत को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। आपसी विवाद में गोलीबारी और अब एक व्यक्ति की मौत से गांव में तनाव की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पुलिस के सामने घटना की निष्पक्ष जांच के साथ गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती भी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments