बक्सर । बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उनके विकास कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की पहल की गई। इस अवसर पर बक्सर स्थित कमल सेवा केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित कर विधायक के एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया।
कार्यक्रम में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के जिलाध्यक्ष ऋषि राय ने विधायक आनंद मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुअन, जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा समेत एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने और विकास कार्यों पर पारदर्शिता के साथ संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से विधायक के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments